सराहन में पलकों पर बिठाए सीएम

By: Nov 15th, 2019 12:20 am

सराहन बुशहर – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को सराहन पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रामस्वरूप शर्मा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्थानीय विधायक नंद लाल भी उपस्थित थे। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान शेर सिंह सोनी ने टोपी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।  इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से हरदयाल, हीरा लाल सोनी, हरि प्रकाश शर्मा, सतपाल पदम नोगल, राजेश नेगी, संतोष सोनी, रमन कुमार शर्मा, प्रशांत सूद, कृष्ण खिंगटा, मदन सोनी, सोलन लाल सोनी, दिवान नेगी, ओम प्रकाश, पदमा पूर्ण सूख सौठा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। जिला परिषद सदस्य सराहन वार्ड विवेक चौहान ने मुख्यमंत्री का फूलमाला व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भीमा काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। लोगों ने मांग की वर्तमान में सराहन में सब तहसील चल रही है वह भवन शिक्षा विभाग के पास जिसे स्थानांतरित कर राजस्व विभाग के नाम किया जाए।

ज्यूरी सराहन को जोड़ने पुल का लोकापर्ण

सराहन से दोहरी तक का एंबुलेंस मार्ग तैयार करने के लिए पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाने की मांग की। इसके साथ ही डिग्री कालेज ज्यूरी को सुचारू रूप से चलाने की भी उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की। मुख्यमंत्री ने राय नाला पर ज्यूरी सराहन को जोड़ने वाले 7.50 करोड़ की लागत से तैयार पुल का भी लोकापर्ण किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लवी मेले के लिए रामपुर रवाना हो गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App