सराहन में होगा जोरदार वेलकम

By: Nov 13th, 2019 12:28 am

लोगों की बंधी उम्मीदें, पहली बार सराहन आएंगे मुख्यमंत्री

रामपुर बुशहर –अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराहन हेलीपेड पर उतरेंगे। ये पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री सराहन दौरे पर है। ऐसे में सराहन सहित आसपास की करीब 12 पंचायतों में मुख्यमंत्री के आगमन पर खासा जोश है। साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के इस दौरे से खासी उम्मीदें है। हो भी क्यों न। मुख्यमंत्री सराहन क्षेत्र में पहली बार आ रहे है। उनके इस दौरे के लिए पंचायत नुमाईदों सहित आम लोगों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरे के दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी सभा से वह राईखड्ड पर बने करोड़ो के पुल का उदघाट्न करेंगे। साथ ही अरली मझेवटी सड़क का उदघाट्न भी यहीं से किया जाएगा। साथ ही सवान डोई सड़क का उदघाट्न, खरेला करांगला सड़क का नींव पत्थर व उठाऊ पेयजल योजना गौरी खड्ड से चमाडा धडूजा का उदघाट्न भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। भाजपा नेता पीएस ध्रैक ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे सराहन पहुंचेंगे। जिसके बाद वह भीमाकाली मंदिर सराहन के दर्शन करेंगे। जिसके बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से सराहनवासियों को खासी उम्मीदें है। यहां से वह सड़क मार्ग से रामपुर जाएगें। जहां पर वह अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन करंेगे। जिसके बाद वह यहां पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। ध्रैक ने कहा कि मुख्यमंत्री के यहां पर आने से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही अपने क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें बड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई है   मुख्यमंत्री यहां पर नई सौगात देकर जाएगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरा सराहन तैयार है। जगह जगह पर तोर्णद्वार लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App