सियाचिन में हिमस्खलन आठ जवान लापता

By: Nov 19th, 2019 12:07 am

नई दिल्ली – सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के पास सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हिमस्खलन के चलते सेना के आठ जवान लापता हो गए हैं। सेना के सूत्रों ने बताया है कि करीब 18 हजार फुट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन ने सेना की कुछ चौकियों को तबाह कर दिया। खबर लिखे जाने तक लापता जवानों के लिए राहत और बचाव का काम जारी था। सूत्रों ने बताया कि जिस दौरान हिमस्खलन हुआ, उस दौरान आठ जवानों का एक दल गश्त पर था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक हुए हिमस्खलन से जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे कहीं बर्फ में ही फंसे रह गए हैं। फिलहाल लापता जवानों की पहचान नहीं हो पाई है और उनके लिए राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर जारी था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App