सिरसा में सीटू की रैली 24 को

By: Nov 14th, 2019 12:02 am

 सिरसा – हरियाणा सरकार की ‘जनविरोधी’ और ‘कर्मचारी विरोधी’ नीतियों के खिलाफ सिरसा में 24 नवंबर को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की ओर से एक राज्य स्तरीय रैली होगी। रैली को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की एक बैठक हुई, जिसके बाद संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान करणी सिंह भाटी ने यह जानकारी दी। रैली में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सभी विभागीय यूनियनों के सदस्य भी इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियनों की मांगों में पुरानी पेंशन को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर नियमित करने, निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों को भरने आदि की मांगें शामिल हैं। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App