सीएम संभालेंगे हरियाणा की आर्थिकी

By: Nov 17th, 2019 12:01 am

राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परामर्श पर दिए ओहदे

पंचकूला –हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परामर्श पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का आबंटन कर दिया है। इस बारे में हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को वित्त, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग एवं अर्बन एस्टेटस, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसधान, सूचना तकनीक, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा, हाउसिंग, योजना, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, आर्किटेक्चर, सामान्य प्रशासन तथा कोई भी विभाग जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आबंटित नहीं किया गया है, आबंटित किया गया है। इनके अलावा, उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, लोकनिर्माण (भवन एवं सड़कें, खाद्य) नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, श्रम एवं रोजगार, सिविल एवियेशन, पुनर्वास, चकबंदी विभाग दिया गया है। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज को गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, आयुष, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य मामले तथा आतिथ्य विभाग, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को परिवहन, खान और भूविज्ञान, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, कला और सांस्कृतिक मामले विभाग, कैबिनेट मंत्री  रणजीत सिंह को बिजली, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा जेल विभाग, कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश दलाल को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य, कानून एवं विधान विभाग, कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल को सहकारिता, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (स्वतंत्र प्रभार), सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा को महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) तथा अभिलेखागार, (स्वतंत्र प्रभार) विभाग, राज्यमंत्री अनूप धानक को पुरातत्व एवं संग्रहालय (स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं रोजगार उपमुख्यमंत्री से संबद्ध तथा राज्यमंत्री  संदीप सिंह को खेल एवं युवा मामले (स्वतंत्र प्रभार) और मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App