सेंट सोल्जर स्कूल में नन्हे बने चाचा नेहरू

By: Nov 14th, 2019 12:02 am

जालंधर – देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन को समर्पित बाल दिवस सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच में मनाया गया। प्रिंसीपल नम्रता के दिशा-निर्देशों पर एलकेजी, यूकेजी के नन्हे छात्र यशराज, पार्थ, भुवनेश, चांद, लक्ष, दीपक, सुहास, जुझार सिंह, ध्रुव व सहज  आदि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की वेशभूषा ग्रहण कर संस्था में पहुंचे। उन्होंने सिर पर टोपी, हाथ में लाल गुलाब और वाइट कलर के खादी वस्त्र पहने हुए थे। बाल दिवस के उपलक्ष्य में उन छात्रों के लिए कम्युनिटी लंच का आयोजन किया गया, जिसका महत्त्व बच्चों में आपसी सद्भावना, प्रेम प्यार, जात पात से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ अपनी चीजें शेयर करने का संदेश देना था। सभी ने मिलकर चिल्ड्रन डे का केक भी काटा। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्रो. चेयरमैन प्रिंस  चोपड़ा ने  छात्रों को बाल दिवस की बधाई दी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App