सेवाभाव सिखाती हैं नानक की शिक्षाएं

By: Nov 13th, 2019 12:28 am

कुल्लू  –समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा ने गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर माथा टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सुभाष चंद्र शर्मा को सम्मानित किया। सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज दुनिया की मुश्किलों को कम कर रही है। उन शिक्षाओं के अनुरूप कार्य करने वाले ऊंचाइयां छू रहे हैं। सिक्ख धर्म मानव जाति को सेवाभाव सिखाता है।  गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का ही यह असर है, जहां कोई भूखा नहीं  सोता है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई भी दी। इस मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा के साथ  परस राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App