सेहत के लिए लाभदायक गर्मपानी

By: Nov 16th, 2019 12:16 am

कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह उठते ही चाय या कॉफी चाहिए होती है। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कब्ज, पेट दर्द, गैस, मुंहासे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है…कहा जाता है कि हेल्दी रहने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। आपके शरीर में पानी की सही मात्रा आपको कई तरह के रोगों से दूर रखती है। इसलिए अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। हममें से अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह उठते ही चाय या कॉफी चाहिए होती है। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कब्ज, पेट दर्द, गैस, मुंहासे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि हेल्दी रहने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह केवल 1 गिलास गर्म पानी पीने से आप कई तरह के रोगों से अपने शरीर को दूर कर सकते हैं।

गर्म पानी से होने वाले फायदे

नियमित रूप से सुबह गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति ठीक रहती है। खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो पाता है। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। यह पूरे शरीर में फैले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जब आप एक गिलास गर्म पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में जमा वसा समाप्त होती है। नतीजतन आपका वजन कम होने लगता है।

कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। ऐसे में सुबह गर्म पानी पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पीरियड्स के दिनों में अगर आपको सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो गर्म पानी का सेवन करना लाभदायी होता है।  गर्म पानी पेट की मांसपेशियों में ऐंठन को भी तुरंत ठीक करता है।

* इन दिनों मौसम बदल रहा है। ऐसे में कई लोगों को गले में खराश की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज से ही गर्म पानी पीना शुरू कर दें। गर्म पानी गले की ड्राइनैस को खत्म करता है।

* रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

* गर्म पानी पीने से एसिडिटी से निजात मिलती है। अगर आप रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीते हैं तो इससे

आपका पेट ठीक रहेगा और आपको एसिडिटी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App