सोलन के ओएस रेक्स को ‘डांस हिमाचल डांस-7’ का ताज

By: Nov 18th, 2019 12:10 am

जूनियर वर्ग में शिमला की शिवांशी रहीं अव्वल, ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर दिखीं एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं

 धर्मशाला –‘दिव्य हिमाचल’ के ‘डांस हिमाचल डांस सीजन-सात’ का खिताब सीनियर कैटेगरी में सोलन के ओएस रेक्स और जूनियर वर्ग में शिमला की शिवांशी के नाम रहा। इसके अलावा सीनियर ड्यूट कैटेगरी में कुल्लू के कान्हा व तरुल और जूनियर वर्ग में हमीरपुर की शिवांशी और विताशा ने बाजी मारी है। इसके अलावा सीनियर ग्रुप में जिला ऊना का किंग्स डायनेस्टी क्रू और जूनियर ग्रुप में हमीरपुर का डी फॉर डांस ग्रुप विजेता रहा है। डीएचडी के विजेताओं को बालीवुड के सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस एकेडमी मुंबई का टिकट मिल गया है। इसमें सीनियर वर्ग के विजेताओं को तीन माह की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा अन्य विजेताओं व उपविजेताओं को कुछ सेशन फ्री और 20 हजार, 50 हजार और एक लाख रुपए की स्कोलरशिप भी प्रदान की जाएगी। पीजी कॉलेज धर्मशाला में हुए डीएचडी के ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट प्रतिभागियों की इंटरनेशनल स्तर की प्रस्तुतियों से हिमाचल की नई उड़ान देखने को मिली है, जिससे सेलिब्रिटी जज टेरेंस लुईस अकादमी के स्टार डांसर एरिक और मौजूद अतिथि व दर्शक भी काफी अधिक प्रभावित हुए। पहाड़ी प्रतिभाओं के सबसे बड़े मंच ‘डांस हिमाचल डांस’ के ग्रैंड फिनाले में शनिवार देर शाम  पीजी कालेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम में खूब धमाल देखने को मिला। इस दौरान 150 के करीब प्रतिभागियों ने सीनियर व जूनियर के सोलो, ड्यूट और ग्रुप वर्ग में अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। प्रतिभागियों के ताज जीतने को दिखाए गए डांस ने निर्णायक मंडल में मौजूद टेरेंस लुईस अकादमी के कोरियोग्राफर एरिक और मौजूद लोगों को खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्रैंड फिनाले में मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कूका, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, सेलिब्रिटी जज टेरेंस लुईस एकेडमी मुंबई के स्टार डांसर एरिक, ‘दिव्य हिमाचल’  के सीएमडी भानु धमीजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी व समाचार संपादक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, इस दौरान प्रदेश भर से प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक, गणमान्य लोग और डांस के शौकीन लोग मौजूद रहे।

डांस हिमाचल डांस सीजन-7 के विजेता

वर्ग                           विजेता                  उपविजेता                                 सेकेंड  रनरअप

सीनियर सोलो         ओएस रेक्स (सोलन)   अशिम खान (पांवटा)                 उर्मिला (नालागढ़)

जूनियर सोलो          शिवांशी (शिमला)       जॉयस (नालागढ़)                           अहाना (नालागढ़)

सीनियर ड्यूट          कान्हा-तरुल (कुल्लू)       करिश्मा-मुकेशन (कुल्लू)              अजय-सागर (कांगड़ा)

जूनियर ड्यूट          शिवांशी-विताशा (हमीरपुर)      तेजिंग-किंजल (हमीरपुर)         वंश-विक्की (हमीरपुर)

सीनियर ग्रुप           किंग्स डायनेस्टी क्रू  (कांगड़ा)     शैडो ग्रुप (कुल्लू)                      डांस फॉर यू (नालागढ़)

जूनियर ग्रुप            डी फॉर डांस (हमीरपुर)             स्वैगर हिप-होप (नालागढ़)          अनामिका एंड ग्रुप (हमीरपुर)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App