स्पीड कम्पोस्ट बढ़ाएगी मिट्टी की गुणवत्ता

By: Nov 14th, 2019 12:03 am

कैन बायोसिस की एमडी बोलीं, चार साल से पराली जलाए जाने पर रोक के लिए कर रहे काम

चंडीगढ़  – स्पीड कम्पोस्ट माइक्रोबियल फॉर्मूलेशन है, जिसमें सेल्युलोज डिग्रेडिंग, स्टार्च डिग्रेडिंग, प्रोटीन डिग्रेडिंग बैक्टीरिया और फंगी का खास मिश्रण होता है। इन माइक्रोब्स को जब रॉ कम्पोस्ट हीप में डाला जाता है तो ये हाइपहाई या कोशिकाओं के उत्पादन के लिए अंकुरित होते हैं। विभिन्न माइक्रोब्स पौधों के अपशिष्ट को आसानी से डाइजेस्ट कर लेते हैं। इसीलिए स्पीड कम्पोस्ट में मौजूद माइक्रोब्स मिट्टी में सुधार के साथ फसल अवशेष और अपशिष्टों की रिसाइक्लिंग में सहायता करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। इसके अलावा उत्पाद के इस्तेमाल से मिट्टी के पोषण में खासा सुधार सुनिश्चित होता है। कैन बायोसिस की एमडी संदीपा कानितकर ने कहा कि बीते चार साल से हम धान की पराली जलाए जाने पर रोक के लिए पंजाब और हरियाणा में काम कर रहे हैं। पराली जलने से न सिर्फ  पर्यावरण प्रदूषण के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जोखिम बढ़ता है, बल्कि इसके चलते मिट्टी से मूल्यवान कार्बन भी अलग हो जाता है। पोषण कम होने से मिट्टी बंजर और धीरे-धीरे अनुपजाऊ हो जाती है, जिससे जमीन सख्त हो जाती है और पानी के साथ उर्वरक बहकर आगे नदियों व भूमिगत जल को प्रदूषित करते हैं। इससे स्वास्थ्य और शैवालों के विस्तार के प्रति गंभीर जोखिम पैदा होता है। खेतों को उपजाऊ बनाने में पराली के पुनः उपयोग के लिए आसान प्रौद्योगिकी की अनुपलब्धता के चलते सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबंध कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं है। वह जोर देकर कहती हैं कि पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बजाय सरकार को किसानों के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए, जिससे वे उपलब्ध तकनीक का फायदा उठा सकें। सभी बातों को ध्यान में रखें तो स्पीड कम्पोस्ट से कई समस्याओं का हल निकल सकता है। विशेष फॉर्मूलेशन तकनीक वाली आसान, किफायती, सभी मानकों का पालन करने वाली कृषि प्रक्रिया से किसानों के लिए फसल की कटाई के बाद धान की पराली का निस्तारण करना संभव होता है। इसके साथ ही किसान अगली फसल के लिए खेत को भी तैयार कर सकते हैं। उक्त समस्या के समाधान के अलावा इस उत्पाद से मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ जाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App