‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 में हरियाणा को मिला पुरस्कार

By: Nov 20th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019’ में उत्तरी क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। जिला श्रेणी पुरस्कारों में राज्य के फरीदाबाद को प्रथम, रेवाड़ी को द्वितीय तथा महेंद्रगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला है।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने ‘विश्व शौचालय दिवस’ पर प्रवासी भारतीय केंद्र में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 का पुरस्कार’ वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय उर्वरक एंव रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौडा तथा केंद्रीय जल शकि राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने उक्त पुरस्कार प्रदान किए। राज्यों की श्रेणी में उत्तरी क्षेत्र में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार फरीदाबाद के उपायुक्त डा. अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह तथा महेंद्रगढ़ के उपायुक्त  जगदीश शर्मा ने सामूहिक रूप से प्राप्त किया। जिला श्रेणी पुरस्कारों में फरीदाबाद के उपायुक्त डा. अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह तथा महेंद्रगढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा ने क्रमशःप्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय हैं कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2019  के अतंर्गत राज्य श्रेणी में  पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को प्रथम, पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को द्वितीय तथा पांच राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App