हिमाचल फिल्म सिनेमा का ब्रांड प्रोमोटर बनेगा सुंदरनगर का अशोक

By: Nov 19th, 2019 12:05 am

मिमिक्री करने में माहिर आईटीआई का छात्र, शॉर्ट फिल्म में लीड रोल में आएंगे नजर

मंडी – जिला मंडी के सुंदरनगर के रहने वाले अशोक कुमार को हिमाचल फिल्म सिनेमा अपना ब्रांड प्रोमोटर और शॉर्ट फिल्म बनाएगा। सोशल मीडिया के जरिए अशोक कुमार अपना हुनर दिखा चुके हैं, जिसमें बालीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की आवाज में डायलॉग बोल रहे हैं। आपको बता दें कि अशोक कुमार आईटीआई सुंदरनगर का छात्र है। मगर वह देख नहीं सकते, जिसके कारण उन्हें उनके माता-पिता ने छोड़ दिया था। अशोक अपने ताया-ताई के पास रहते हैं, लेकिन उनके इस हुनर को देखकर हर कोई उनका दीवाना बन चुका है। हिमाचल फिल्म सिनेमा के संस्थापक ठाकुर केसी परिहार के पास सोशल मीडिया के जरिए जब अशोक का वीडियो पहुंचा, तो उन्होंने मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र ठोगर से संपर्क किया। शिवेंद्र ने आईटीआई सुंदरनगर के प्रधानाचार्य विजय चौधरी से संपर्क किया और वे अशोक तक पहुंचे। ठाकुर केसी परिहार ने बताया आशोक कुमार के हुनर को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि वह अशोक कुमार को हिमाचल फिल्म सिनेमा का ब्रांड प्रोमोटर बनाएंगे। इसके साथ ही शॉर्ट फिल्म बनाएंगे, जिसमें अशोक लीड रोल में होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App