बैंकॉक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार से विस्थापित रोहिंग्या समुदाय के लोगों की बंगलादेश से त्वरित, सुरक्षित एवं सतत वापसी पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि उनकी वापसी भारत, बंगलादेश और म्यांमार समेत पूरे क्षेत्र के हित में है। श्री मोदी ने अासियान से जुड़े शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर

नादौन के सेरा गांव में रविवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने  जनमंच कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री तथा स्थानीय विधायक सुखविंदर सुक्खू भी उपस्थित रहे।  जनमंच में जब नगर पंचायत नादौन के मजदूरों ने अदालत के आदेशों के बाद भी उन्हें नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एरियर

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय नेता हैं। केंद्र में देश की आर्थिकी चलाने वाला मंत्रालय देख रहे हैं। हो सकता है कि वह व्यस्तता के चलते इन्वेस्टर मीट पर मुख्यमंत्री और अनुराग ठाकुर में ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई है। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में

नई दिल्ली-भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रूस के खिलाफ अपने घरेलू कलिंगा स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने के साथ 21वीं बार अोंलपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि महिला हॉकी टीम ने तीसरी बार इन सबसे बड़े खेलों में जगह बनाने की उपलब्धि दर्ज की है। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर

कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर सनवारा के समीप पहाड़ी से भू-स्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि पहाड़ी से मिट्टी व पत्थर खिसकने के बाद बड़ी-बड़ी दरारें पडऩी शुरू हो गई हैं। इस कारण लोग डर के साय में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इससे पहले भी यहां पर एक घर

कुमारसैन की उपतहसील कोटगढ़ के वीर गढ़ में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जनमंच की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। मंत्री ने विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को जनता के बीच जमकर लताड़ लगाई और 15 दिनों में समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। जनमच

नई दिल्ली- दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की मोटी चादर के चलते एक तरफ स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है तो दूसरी तरफ फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर भी असर है। इस बीच अब दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में आज शाम भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री सहित देश-विदेश के निवेशकों को सरकार द्वारा कांगड़ा पेंटिंग भेंट की जाएगी। इसके लिए कलाकारों से सौ से अधिक पेंटिंग विशेष रूप से तैयार भी करवाई गई हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर की दीवारों पर रंग-बिरंगे रंगों से ऐतिहासिक कांगड़ा पेंटिंग बनाई जा रही है। धर्मशाला शहर में

हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर द्वारा रविवार को पब्लिसिटी असिस्टेंट ग्रेड -वन पोस्ट कोड 702 की लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला में आयोजित की गई। परीक्षा में प्रदेश भर के 1501 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। हमीरपुर के बाल स्कूल में दो सेंटर बनाए गए थे। प्रत्येक सेंटर में 400-400 उम्मीदवार

 एलआईसी मंडी में मैनेजर के पद पर तैनात एक 46 वर्षीय अफसर ने बीएसएल जलाशय सुंदरनगर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखारों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नवीन ठाकुर हरदासपुरा जिला चंबा के रूप में हुई है।