222 करोड़ की घड़ी

By: Nov 14th, 2019 12:06 am

क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी 222 करोड़ रुपए की है। हाल ही में स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी की एक घड़ी को नीलामी में बेचा गया। यह घड़ी 31 मिलियन स्विस फैंक (करीब 222 करोड़ रुपए) में बेची गई। यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी और पूरी रकम डोनेट कर दी गई। पाटेक फिलिप की इस घड़ी को खास तौर से इस चैरिटी नीलामी के लिए तैयार किया गया था। यह नीलामी कुल पांच मिनट चली। उम्मीद की जा रही थी कि घड़ी 2.5 से 3 मिलियन स्विस फैं्रक में बिक सकती है। इससे पहले क्ंलजवदं त्वसमग के नाम दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का खिताब था, जिसे साल 2017 में 17.8 मिलियन डालर (करीब 127 करोड़ रुपए) में खरीदा गया था।

यह है घड़ी की खासियत

यह घड़ी समय बताने के अलावा 20 अलग तरह फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक खास रिंगटोन, एक मिनट रिपीटरए 4-डिजिट ईयर डिस्प्ले वाला खास कैलेंडर, सेकेंड टाइम जोन और 24-घंटे व मिनट सबडायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। घड़ी का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट और बैक डायल है. एक सैमन और दूसरा ब्लैक कलर का है। इन्हें फ्लिप या रिवर्स भी किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App