32 लाख रुपए में बिका केकड़ा

जापान के पश्चिमी टोटोरी इलाके में गुरुवार को बर्फ में पाया जाने वाला स्नो क्रैब (केकड़ा) 32 लाख 66 हजार रुपए (46000 डालर) में बिका। इसे दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा माना जा रहा है। जापान के लोग हर साल सर्दी में होने वाली सी फूड की पहली बोली का इंतजार करते हैं। इसमें टूना मछलियां भी होती हैं। इसके अलावा नीलामी में खरबूजे की महंगी बोलियां भी सुर्खियां बनती हैं। स्थानीय अधिकारी शोता इनामों के मुताबिक, 1.2 किलोग्राम और 14.6 सेंटीमीटर लंबे केकड़े की इतनी बड़ी कीमत सुनकर मैं हैरान था। पिछले साल केकड़े के लिए करीब 13 लाख (2 लाख येन) रुपए की बोली लगी थी, जो कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज की गई थी। इस बार की कीमत पिछले रिकार्ड को पार कर गई है। इस तरह यह केकड़ा दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा हो गया है। सरकार इस साल भी रिकार्ड दर्ज करवाने पर विचार करेगी।