5.61 अरब डालर की शुद्ध खरीददारी

By: Nov 14th, 2019 12:06 am

मुंबई  – लगातार दो माह तक डालर की शुद्ध बिकवाली के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक शुद्ध लिवाल हो गया है। रिजर्व बैंक ने अक्तूबर में शुद्ध रूप से 5.61 अरब डालर की लिवाली की। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में रिजर्व बैंक ने 6.51 अरब डालर की खरीद की और 90 करोड़ डालर बेचे। जुलाई, 2019 में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में पहली बार डालर की शुद्ध बिकवाली की थी। उस समय रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 9.3 करोड़ डालर बेचे थे। अगस्त में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 4.07 अरब डालर की बिकवाली की। जून, 2019 में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 2.43 अरब डालर की खरीददारी की। उसने 4.43 अरब डालर की लिवाली की और 1.97 अरब डालर की बिकवाली की। मई में रिजर्व बैंक ने 2.53 अरब डालर और अप्रैल में 4.90 अरब डालर की लिवाली की। सितंबर में केंद्रीय बैंक ने शुद्ध रूप से हाजिर बाजार में 3.1 करोड़ डालर की बिकवाली की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App