अयोध्या में चार महीने में बन जाएगा आसमान छूता राम मंदिर : अमित शाह

By: Dec 16th, 2019 3:11 pm

पाकुड़ – झारखंड के पाकुड़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की अवधि भी तय कर दी। अमित शाह ने कहा कि चार महीनों के अंदर आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। अमित शाह ने कहा, ‘अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया। सौ वर्षों से दुनियाभर के भारतीयों की मांग थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। अब भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। यह कांग्रेस पार्टी न तो विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देशी की जनता की जनभावनाओं को सम्मान कर सकती है।’

‘अटल ने बनाया और पीएम मोदी ने किया विकास’ : अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे लेकिन जबतक कांग्रेस का शासन रहा तबतक झारखंड की रचना नहीं हुई। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की बीजेपी सरकार आई तो उन्होंने झारखंड का निर्माण किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को संवारने और यहां विकास करने का काम किया है।’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App