असम में एनआरसी का विरोध विधानसभा में जमीन पर लेट गए विधायक

By: Dec 5th, 2019 12:04 am

गुवाहाटी। असम में करीब तीन महीने पहले आई एनआरसी सूची का विरोध विधानसभा के नए सत्र में भी जारी है। एनआरसी के अलावा असम सरकार की न्यू लैंड पॉलिसी का भी विरोध किया जा रहा है। बुधवार को विरोध के लिए तीन विधायक जमीन पर लेट गए। विधायक शेरमन अली अहमद और दो अन्य विधायक एनआरसी और न्यू लैंड पॉलिसी के विरोधस्वरूप सदन में जमीन पर लेट गए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App