इंटरनेशनल खेलेंगे बैजनाथ के पुरुषोत्तम

By: Dec 10th, 2019 12:06 am

मंडी  – वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छठी वर्ल्ड वोविनाम प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के बैजनाथ के पुरुषोत्तम सिंह का चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता कंबोडिया में 16 से 22 दिसंबर तक करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि वर्ल्ड वोविनाम प्रतियोगिता में भारतीय टीम में प्रदेश के पुरुषोत्तम सिंह भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुषोत्तम सिंह हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और जिला कांगड़ा वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।  हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा, जोगिंद्र सिंह, ब्रिज लाल चौहान, मोहम्मद जावेद, देविंद्र कुमार, सतीश कुमार, सदस्यों जय कुमार, संतोष कुमार ने पुरुषोत्तम सिंह को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App