ऋत्विक सबसे सैक्सी

By: Dec 6th, 2019 12:05 am

बालीवुड के माचो मैन ऋत्विक रोशन वर्ष 2019 के सबसे सैक्सी एशियाई पुरुष बन गए हैं। ऋत्विक ने वर्ष 2019 में सुपर 30 और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में देने के साथ एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019 भी बन गए हैं। लंदन में जारी हुए इस पोल के आंकड़ों में ऋत्विक ने ये खिताब जीता है। ब्रिटिश न्यूज वीकली ईस्टर्न आई ने ऋत्विक को अपने सेक्सिएस्ट एशियन मेल की सूची में टॉप पर जगह दी है। ऋत्विक ने यह स्थान दुनिया भर में हुई वोटिंग के बाद हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। मैं किसी को भी उसके लुक से जज नहीं करता इसलिए मैंने खुद के भी लुक पर कभी ध्यान नहीं दिया है। मुझे किसी भी इनसान की यात्रा, कहानी आकर्षित करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App