कल्पा में छह इंच बर्फ, छितकुल भी सफेद

By: Dec 13th, 2019 12:22 am

सांगला समेत पूरे किन्नौर में हिमपात से थमी रफ्तार, घरों में कैद हुए लोग

रिकांगपिओ – एक बार फिर किन्नौर में मौसम ने करवट बदली। गुरुवार सुबह से ही समूचा किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश का दौर चलता रहा। गुरुवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक पर्यटन स्थल कल्पा में छह इंच, छितकुल में  एक फीट, सांगला में पांच इंच के करीब बर्फ  दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में भी गुरुवार पूरे दिन बर्फबारी का दौर जारी रहा। किन्नौर में जारी बर्फबारी के चलते जिला के अधिकांश संपर्क सड़क मार्गो पर हिमाचल पथ परिवहन की बसे दिन के बाद नही चल पाई। किन्नौर में हो रही बर्फबारी को देखते हुए उपायुक्त किन्नौर ने लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नही निकलने के हिदायत दी है। उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी के कारण वीरवार को किन्नौर में दो दर्जन से भी अधिक सम्पर्क सड़को पर वाहनों की आवाजाही नही हो पाई। उन्होंने बताया कि बर्फबारी का दौर थमते ही तुरन्त सभी अबरुद सड़क मार्गो को बहाल कर दिया जाएगा। वीरवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से रामपुर की और वाहनों की आवाजाही जारी रही जबकि किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों की और जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसे स्पिलो तक ही जा पाई। मौसम में आई इस बदलाव के चलते पांगी नाला से शासो के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग.5 पर जगह जगह ल्हासे व पत्थरों के गिरने दुर्घटनाओं का भी खतरा बता हुआ है। कुछ एक स्थानों पर लोग जान जोखिम में डाल पर यात्रा कर रहे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App