कसौली को 93 करोड़ की सौगात

By: Dec 3rd, 2019 12:30 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र में किए कई परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास, सीएचसी धर्मपुर का बढ़ा दर्जा

परवाणू-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 93 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं की शिलान्यास तथा उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने कसौली विस क्षेत्र के अपने पहले दौरे के दौरान एक परवाणू में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय, परवाणू को सब तहसील बनाने के अलावा राजकीय उच्च विद्यालय जाडली और सनावर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तथा माध्यमिक पाठशाला हिलाच को उच्च विद्यालय में स्तनोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने देवठी पशु औषधालय, आयुर्वेदिक अस्पताल गढ़खल को 20 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा भोजपुर की अस्थायी पुलिस पोस्ट को स्थायी पोस्ट में स्तरोन्नत करने और धर्मपुर से गढ़खल के लिए मुद्रिका बस सेवा आरंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 124.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित पट्टा बरौरी से हरिपुर सड़क तथा 82.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर की विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने 4.74 करोड़ रुपए  की लागत से बरोटीवाला-मंदला-परवाणू सड़क, चार करोड़ रुपए की लागत से भोजनगर-कलामलोग वाया नेरीकलां सड़क तथा 1.92 करोड़ रुपए की लागत से गड़यार से बुधो सड़क के स्तरोन्नत कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 48 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली परवाणू सीवरेज प्रणाली, 10.52 करोड़ रुपए की लागत से धर्मपुर के कांडा में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 54.32 लाख रुपए की लागत से धर्मपुर के बाजार के विस्तार तथा 10.48 करोड़ रुपए की लागत से परवाणू में अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिलाएं रखी। वहीं कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री आम जनता की आधारभूत जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों तथा पिछड़े हुए वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने इन दो वर्षों में प्रदेश में विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।  इस मौके पर कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, रितु सेठी और डा. राजेश ठाकुर,मंडलाध्यक्ष कसौली कपूर सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता एवं आरटीए सदस्य मदन मोहन मेहता, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, स्टेट ज्युबेलाइन बोर्ड सदस्य राज कुमार सिंगला, चेयरमैन मंडी समिति संजीव कश्यप, पूर्व मंडलाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, दी खलोगड़ा सहकारी समिति के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर,  सदस्य खेल एवं युवा सेवाएं एवं जिला सचिव भाजपा संजय ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तीर्थ राम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती विकास सेठ व प्रदेश सदस्य भारतीय जनता पार्टी मदन शांडिल, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसुदन, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ललित भूषण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश का कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 से 70 वर्ष बिना किसी आय सीमा के घटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की है। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों का भी ब्यौरा दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के कल्याण तथा विकास के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

भगवा रंग में रंगा परवाणू

परवाणू पहुंचने पर सीएम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा शहर भगवा झंडों में लिपटा हुआ था। सड़क पर लोक निर्माण विभाग से लेकर सिंचाई एवं जन स्वाथ्य विभाग, नगर परिषद द्वारा तोरण द्वार लगाए गए थे। साथ ही स्वागत के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्र व बेंड-बाजों की भी व्यवस्था की गई थी।

लोगों ने सौंपी शिकायतें

मुख्यमंत्री के प्रथम दौरे में कोई अछूता न रह जाए इसको लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायते मुख्यमंत्री को दी। लोगों ने गुहार लगाई है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। विपक्ष के सभी सवालों के दिए जाएंगे जवाब ाीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इसमंे जितने भी प्रश्न विपक्ष पूछेगा उसके उत्तर दिए जाएंगे। यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही।  साथ ही उन्होंने सोलन नगर निगम को लेकर कहा कि इसके लिए एक औपचारिकता होती है जिसे पूर्ण करना पड़ता है। नगर निगम को लेकर पूर्ण विचार किया जाएगा। गुडि़या मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक मुकाम पर पहुंच गया है और सीबीआई इसमें निष्पक्ष जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App