कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सिर्फ ड्रामा

घुमारवीं – घुमारवीं भाजपा मंडल ने कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन को ड्रामा करार दिया है। भाजपा का आरोप है कि धरने में 60 से भी कम संख्या में लोगों का आना कांग्रेस के ढोल की पोल खोलना है। प्रदर्शन में इतनी कम संख्या में आना दर्शाता है कि पूर्व विधायक अपनी खिसकी जमीन की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, जिला आईटी प्रमुख राजेश शर्मा व जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के धरने में महज पांच दर्जन लोगों का आना, कांग्रेस की स्वयं की स्थिति को दर्शाता है। घुमारवीं कांग्रेस अपने खोए हुए जनाधार को प्राप्त करने के लिए,   आए दिन  नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बुद्धिमान जनता कांग्रेस के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल को भलीभांति जानती है। इसी का ही नतीजा है कि किसी भी धरने प्रदर्शन में 50-60 लोगों से अधिक संख्या नहीं होती। कांग्रेस के पूर्व विधायक अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने का असफल प्रयास कर रहे हैं।