किन्नौर भयंकर शीतलहर की चपेट में

By: Dec 28th, 2019 12:20 am

रिकांगपिओ  – इन दिनों किन्नौर जिला भयंकर शीतलहर की चपेट से हो कर गुजर रहा है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में नदी नाले सहित झील व झरने तक पूरी तरह जमने लगे है। यहां तक कि 3360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाको झील भी पूरी तरह से जम चुकी है। इन दिनों कई युवा नाको झील के ऊपर आईएस स्केटिंग का आनंद ले रहे है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र में बैहने वाली स्पीति नदी के दोनों छोर भी इन दिनों बुरी तरह जम चुकी है। कई स्थानों पर बैहता पानी के जमने से पानी बर्फ की सिल्लियों में तब्दील चुका है। कई स्थानों पर 20.25 फीट से भी ऊंचे बर्फ की सिल्लियां देखी जा सकती है। ठंड इतनी अधिक की घरों के अंदर रसोई में पड़े  प्याज, अंडे सहित सरसो का तेल तक जमने लगा है। लोगों का सुबह शाम घरों से बाहर निकलना तक दूबर हो रहा है। यहां रहने वाले लोग दिन ढलते ही अपने अपने घरों में दुबक को मजबूर है। अत्यदिक ठंड का यह हाल नाको में ही नही हांगो-चुलिंग, चांगो, शलखर, संधू, नामज्ञाया, कुनो-चारंग आदि  क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है। इन दिनों नाको क्षेत्र का न्यूनतम तापमान माइंस 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में दिन के समय मे भी शीतलहर चल रही है। जिस कारण यहां का ठंड खून जमा देने जैसी है। कई स्थानों पर तो दिन में ही सड़क मार्गो पर पानी के जमाने से वाहन दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक चश्मे सहित सार्वजनिक नलों को छोड़ कर घरों के सभी नलों में पानी जमने से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कते तक उठानी पड़ रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App