‘की’ स्कूल में टाशी नृत्य पर धमाल

By: Dec 12th, 2019 12:20 am

 केलांग-टीके लोचन टूलकु के 59वें जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम ‘की’ स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मंगलाचरण पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने शिरकत की। यहां बता दें कि  टीके लोचन टूल्कू महान अनुवादक रिंग चेंज नागपुर के 19वें अवतार हैं।  इस कार्यक्रम में रिनपोचे ने मंडला अर्पण किया तथा दीर्घायु के लिए धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु ठीचंग रिन पोंछे द्वारा रचित दीर्घायु का पाठ किया। कार्यक्रम में की गांव के महिला मंडल द्वारा टाशी नृत्य पेश किया गया। स्कूल के छोटे लामाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की  सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्कूल के लामा  लोबजंग द्वारा टीके लोचन टूलकु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसी अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त हिमाचल को लेकर विस्तृत जानकारी रखी गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि लोचन रिंचेन जांगपो  10वीं शताब्दी के महान अनुवादक थे, जिन्होंने नालंदा संप्रदाय के बौद्ध धर्म के संस्कृत ग्रंथों का हिंदी में अनुवाद किया,जो इन्हीं की कृपा से आज भी बौद्ध अनुयायियों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 15 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक नशा मुक्त हिमाचल अभियान चलाए हुए हैं, जिसमें स्पीति क्षेत्र के छात्रांे, ग्रामीणों, महिला मंडल, युवक मंडल आदि को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App