गांजे संग महिला अरेस्ट

शिमला – शिमला में पुलिस ने महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से पुलिस ने 40 ग्राम गांजा व 1850 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नशे का सामान कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है कि महिला के पास इतनी मात्रा में नशे का सामान कहां से आया। जानकारी के तहत बीते गुरुवार शहर के साथ लगते डाउनडेल क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक महिला मिली। पुलिस को उक्त महिला पर संदेह हुआ। जब उक्त महिला की तलाशी ली गई तो पुलिस को महिला से 40 ग्राम गांजा मिला। इसके अलावा पुलिस को महिला से नकद राशि भी मिली है। पुलिस ने नशे का सामान कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है कि महिला के पास इतनी मात्रा में नशे का सामान कहां से आया है।

कहीं नशे का कारोबार तो नहीं चला रही थी महिला

महिला के पास इतनी अधिक मात्रा में गांजा व नकदी मिलने से कई सवाल खडे हो गए हैं। इतनी अधिक मात्रा में गांजा मिलने से महिला पर नशे के कारोबार करने और नशे का सामान सप्लाई करने का संदेह लगाया जा रहा है। पुलिस महिला से पूछताछ कर

रही है।