चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा नटवरलाल

By: Dec 12th, 2019 12:01 am

 सोलन – सोलन-चंडीगढ़ में कई लोगों को अपनी जालसाजी में फंसाने वाले नटवरलाल को सोलन से चंडीगढ़ पुलिस लेकर गई है। नटवरलाल यानी मोहिंद्र की चंडीगढ़ पुलिस को भी अरसे से तलाश थी और कई मामलों में वह भगोड़ा घोषित है। बता दें कि बीते दिनों एक ठगी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। इसके बाद सोलन पुलिस ने एक अन्य मामले में उसे बुधवार को दोबारा गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पाया कि मामला चंडीगढ़ से संबंधित है। इसके बाद इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। मामले की पुष्टि एएसपी एवं मीडिया प्रभारी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App