चार और पाकिस्तानी रेंजर्स मार गिराए

By: Dec 28th, 2019 12:08 am

पुंछ – भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके चार सैनिकों को मार गिराया है। गुरुवार रात पुंछ और राजौरी सेक्टर में एलओसी के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से अचानक भारी गोलीबारी और बमबारी की गई थी। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। सैन्य सूत्रों का दावा है कि इस दौरान तीन से चार पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर हुए। भारत की ओर से दागे गए मोर्टार और भारी गोलाबारी में पाकिस्तानी ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी फायरिंग में भारत का एक जवान शहीद हो गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App