चिट्टे संग पकड़े बदमाश अस्पताल से भागे

By: Dec 8th, 2019 12:20 am

कंडाघाट – कंडाघाट में एसआईयू कि टीम द्वारा पकड़े गए चिट्टे के दो आरोपी प्रवीण व अशोक  शनिवार को कंडाघाट अस्पताल से फरार हो गए हैं। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाने कंडाघाट अस्पताल ले जाने वाले पुलिस कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों के फरार होने की सूचना कंडाघाट थाने दी गई।  घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आने-जाने वाले वाहन को चेक किया गया। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सोलन से भी पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया। अस्पताल से फरार दोनों आरोपी अस्पताल से महिला बहुतकनीकी सस्थान कंडाघाट की तरफ  भागे । दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने फरार दोनों आरोपियों को कंडाघाट से मही को जाने मार्ग पर जड़न गांव में स्थानीय लोगों की मदद से   धर दबोच। दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद कंडाघाट पुलिस ने राहत की सास ली। इस कि पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर सोलन योगेश  दत्त जोशी ने की  उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए शनिवार साढ़े तीन बजे  कंडाघाट अस्पताल लाया गया था जहां से वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए। इन दोनों को पकड़ लिया गया है। गौर रहे कि एसआईयू टीम ने शुक्रवार को  कंडाघाट में 52.71 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों का गिरफ्तार किया था। कंडाघाट निवासी अशोक शर्मा व प्रवीण कुमार को 52.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। दोनों की उम्र 36 साल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App