चोरी के आरोपियों को दो दिन का रिमांड

By: Dec 7th, 2019 12:20 am

सुंदरनगर – जिला मंडी के सुंदरनगर के प्रसिद्ध महादेव शिव मंदिर में हुई लाखों की चोरी मामले में शक के आधार पर पकड़े गए दो आरोपियों की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। मामले में पुलिस को आरोपियों से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आरोपियों का न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। जानकारी के अनुसार मामले में हिरासत में लिए गए विवेक चौहान और तनमय निवासी मौवीसेरी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर दो सुंदरनगर विशाल तिवारी की अदालत में पुलिस द्वारा पेश किया गया था। वहीं बीएसएल पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया। इस पर न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App