चौरासी मंदिर ने ओढ़ी सफेद चादर

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

भरमौर में डेढ़ फुट बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच घरों में दुबके लोग

भरमौर –मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते उपमंडल भरमौर सफेद सुनामी की जद में आ गया है। उपमंडल मुख्यालय भरमौर में ही डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है, जबकि उपतहसील होली में सात से आठ इंच हिमपात हो चुका है। कुल मिलाकर समूचे भरमौर में भारी हिमपात हुआ है। जिससे जनजीवन भी बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और कड़ाके की ठंड में लोग घरों के भीतर दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हिमपात का दौर शुरू हो गया। इस बीच गुरुवार रात को समूचे उपमंडल में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई पर बसे गांवों में भारी हिमपात हुआ है। वहीं शुवार को भी रुक-रुक कर शाम तक हिमपात का दौर जारी रहा। हिमपात के कारण क्षेत्र में हालात बुरी तरह से बिगड़ चुके हैं। हालांकि शुवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मशीनें उतार बर्फ हटाने का कार्य भी चलाए, लेकिन हिमपात का क्रम जारी रहने के बीच यहां दिक्कत पेश आई है। उधर, दो दिनों से हिमपात के दौर ने लोगों को घरों में कैद करके रख दिया है। वहीं समूचा उपमंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। लिहाजा भरमौर में सीजन का पहला हिमपात जनता के लिए आफत भरा साबित हो रहा है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App