जनजातीय इलाकों में हिमपात शुरू ,हवाई सेवा प्रभावित

By: Dec 19th, 2019 8:02 pm

शिमला  – हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ज्ञातव्य है कि पिछले एक सप्ताह से भारी बर्फबारी के बाद प्रदेश में 45 प्रमुख सड़कें अभी भी बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज कहा कि 76 सड़कों बंद थी जिनमें 31 को खोला दिया है। अधिकतम कांगडा में 22 सड़के और शिमला 17 सड़कें अभी भी प्रभावित है। हिमाचल में पीडब्ल्यूडी विभाग को बारिश या बर्फबारी से करीब 51 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग ने कर्मचारियों सहित 72 जेसीबी सड़कों पर कार्य कर रही है।वहीं, कांगड़ा में गुरुवार को खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कांगड़ा (गगल) एयरपोर्ट पर उतरने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। हवाई यात्रियों को फ्लाइट्स रद्द होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट के डायरेक्टर किशोर शर्मा ने बताया कि आज खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण एयर इंडिया का विमान दिल्ली से गगल तो आया लेकिन मौसम ज्यादा खराब होने के कारण गगल में लैंडिंग नहीं कर पाया और आसमान से ही चक्कर लगाकर चंडीगढ़ लौट गया। बीते दिनों से मौसम खराब रहने के कारण विमान सेवाएं अस्त-व्यस्त चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में राज्य में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादल छाये हुए है। बीती रात केंलाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कल्पा शून्य से कम 1.2 डिग्री, सोलन में 1.2 डिग्री, मनाली 1.0 डिग्री, सुंदरनगर 3.2 डिग्री, शिमला और डलहौजी में 6.5 डिग्री, धर्मशाला में 2.1 डिग्री, मंडी, कुफरी और भुंतर 2.4 डिग्री रहा। गुरूवार के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक गिरा, जो सामान्य से 6 से 7 डिग्री कम रहा। केलांग में -3.6 डिग्री रहा। जबकि कल्पा में 4.2 डिग्री, नाहन 8.5 डिग्री, मनाली 9.0 डिग्री, डलहौजी 9.4 डिग्री, पालमपुर और सोलन में 15.0 डिग्री, धर्म शाला 10.8 डिग्री, शिमला 12.0 डिग्री, सुंदरनगर और भूंतर में क्रमशः 11.6 और 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App