सरकाघाट – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के मेगा इवेंट मिस हिमाचल-2019 में टॉप पांच में स्थान पाने वाली धर्मपुर के गांव डरवाड की साक्षी निराला मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उनका नया सांग मैहरम रिलीज होने जा रहा है। इस सांग में साक्षी निराला ने बेहतरीन अभिनय कर सबको हैरान कर दिया है। इनके साथ निशांत व विवेक ने अभिनय किया है। गाने के वोल टूटया घड़ा वे मेरे मैहरमा नी जूडदा बहुत ही बेहतरीन ढंग से चंबा व कांगड़ा की वादियों मे फिल्माया गया है मैहरमा सांग का निर्देशन पंकज शर्मा ने किया है और प्रोड्यूसर व गायक विवेक हैं। इससे पहले साक्षी निराला ने सोहणी कुडी में बतौर मॉडल अभिनय कर सांग से चार चांद लगा दिए। 30 मार्च, 1998 को सरकाघाट के रमेश निराला के घर जन्मी साक्षी को मॉडलिंग में नाम कमाने के लिए मां लता देवी का साथ मिला है। साक्षी ने बताया कि वह पुलिस व मॉडलिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करके हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगी।