जोगिंद्रनगर में गूंजे नशे के खिलाफ नारे

By: Dec 13th, 2019 12:20 am

जोगिंद्रनगर- नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार के नारों से आज जोगिंदर नगर शहर गूंज उठा। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी नशा निवारण जन जागरूकता अभियान के तहत आज जोगिंदर नगर में भी जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। कड़ाके की ठंड व वषाज़् के बावजूद गृह रक्षक कंपनी जोगिंदर नगर तथा अग्निशमन चौकी जोगिंदर नगर के अधिकारी व कर्मचारी इस रैली में शामिल हुए। हाथों में तख्तयां लिए गृह रक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी व कमज़्चारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गए तथा लोगों को नशे के दुष्परिणाम बारे जागरूक किया। गृह रक्षक कंपनी जोगिंदर नगर के कंपनी कमांडर बीरी सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जोगिंद्रनगर में अग्निशमन चौकी और गृह रक्षक चौकी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त तौर पर यह जागरूकता रैली निकाली तथा आम जन समुदाय विशेषकर युवा वर्ग से नशे की इस सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा इस बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App