ज्ञानलोक

By: Dec 10th, 2019 12:03 am
  1. विश्व में कुल भू-भाग के लगभग कितने भाग पर घासभूमियों का विस्तार पाया जाता है?

(क) 1.2

(ख) 1.4

(ग) 1.6

(घ) 1.5

  1. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(क) साइबेरिया

(ख) चिली

(ग) आस्ट्रेलिया

(घ) अफगानिस्तान

  1. विश्व का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह माना जाता है?

(क) लंदन

(ख) हैम्बर्ग

(ग) रॉटरडम

(घ) एंटवर्प

  1. निम्नलिखित में से किसे विश्व का कहवा पत्तन कहते हैं?

(क) साओपालो

(ख) सैंटोस

(ग) ब्यूनस आयर्स

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. सर्वाधिक संख्या में स्थलरुद्ध देश किस महाद्वीप में है?

(क) दि अमरीका

(ख) यूरोप

(ग) एशिया

(घ) अफ्रीका

उत्तर 1 घ 2 क 3 ग 4 ख 5 घ

देश के पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों को मिलेगा दाखिला

सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के बाद पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। सत्र 2020-21 और अब देश के सभी 31 सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला किया गया है, जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्यसभा में दी गई। राज्य के रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। कालीकिरी आंध्र प्रदेश, कोडागु कर्नाटक, घोराकल उत्तराखंड, चंद्रपुर महाराष्ट, बीजापुर कर्नाटक में लड़कियों को दाखिला मिल सकेगा। आपको बता दें, सैनिक स्कूलए छिंगछीप मिजोरम में बालिकाओं के प्रवेश के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। बीते साल मिजोरम के छिंगछिप में स्थित सैनिक स्कूल में छह लड़कियों ने इतिहास रचा था। उन्हें इस स्कूल में एडमिशन मिल गया। इसके साथ ही मिजोरम का ये सैनिक स्कूल देश का पहला ऐसा सैनिक स्कूल बन गया, जिसने लड़कियों को पढ़ने के लिए स्कूल के दरवाजे खोले। श्रीपद येसो नाईक ने बताया कि  लड़कियों को सभी 31 सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन लागू किया जाए। वहीं लड़कियों के सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसी के साथ श्रीपद येसो नाईक ने कहा यदि किसी राज्य को सैनिक स्कूलों की आवश्यकता महसूस होती है, तो वह केंद्र को प्रस्ताव भेज सकते हैं। आपको बता दें, देश के पहले सैनिक स्कूल की स्थापना साल 1961 में महाराष्ट्र में हुई थी।

नई नियुक्ति

भरत आर शेष सोलारा के सीईओ

सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज ने भरत आर शेष को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि मनोनयन एवं पारिश्रामिक समिति की सिफारिश पर निदेशक मंडल ने शेष को सीईओ नियुक्त किया है। शेष ने जिलेश देवेंद्र का स्थान लिया है। शेष के पास दो दशक का अनुभव है। वह नाल्को वॉटर से सोलारा में आए हैं। नाल्को वॉटर में वह प्रबंध निदेशक के पद पर थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App