ज्ञानलोक

By: Dec 23rd, 2019 12:03 am
  1. निम्नलिखित में से किसको छिपता हुआ महासागर कहां जाता है?

(क) आर्कटिक महासागर

 (ख) अटलांटिक महासागर

 (ग) प्रशांत महासागर

 (घ) हिंद महासागर

  1. चूना पत्थर की चट्टान कायांतरित हो जाती है, तब बनती है?

(क) ग्रेफाइट

(ख) संगमरमर

(ग) ग्रेनाइट

 (घ) क्वार्टजाइट

  1. विश्व की सबसे बड़ी अवरोधक प्रवाल भित्ति कहां स्थित है?

(क) न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के सहारे

(ख) द. अमरीका के पूर्वी तट के सहारे

(ग) अफ्रीका के दक्षिणी तट के सहारे

(घ) आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के सहारे

  1. बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर को मिलाती है?

(क) स्वेज नहर

(ख) पनामा नहर

(ग) कील नहर

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर 1 क 2 ग 3 घ  4 ग

साल 2020 में दस करोड़ स्मार्टफोन बनाएगी ओप्पो

चीन की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओप्पो भारतीय बाजार में युवा आबादी के बूते उपलब्ध अवसरों का दोहन करने की तैयारी में है। कंपनी का इरादा स्टार्टअप्स को सहयोग के जरिए सरकार के मेक इन इंडिया मिशन में समर्थन की रणनीतियां बनाने और भारत केंद्रित नवप्रवर्तन लाने का है। मेक इन इंडिया मिशन के तहत ओप्पो का इरादा 2020 के अंत तक स्थानीय स्तर पर दस करोड़ स्मार्टफोन के विनिर्माण का है। साथ ही कंपनी विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी उत्पाद लाना चाहती है, ताकि भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा किया जा सके। भारत में प्रौद्योगिकी में तेजी से आ रहे बदलाव के मद्देनजर ओप्पो यहां अगली पीढ़ी के नवप्रवर्तन मसलन 5जी और इंटरनेट आफ थिंग्स पर ध्यान दे रही है।  ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष तस्लीम आरिफ ने कहा, जहां तक 5जी का सवाल है तो भारत एक उल्लेखनीय बाजार है।   

नई नियुक्ति

मोनीषा घोष अमरीकी संचार आयोग में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर

भारतीय मूल की डाक्टर मोनीषा घोष को अमरीका के फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (एफसीसी) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर नियुक्त की गई हैं। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। भारतीय मूल के अजीत पई इस वक्त कमीशन के चेयरमैन के पद हैं। मोनीषा घोष अब उन्हें तकनीक और इंजीनियरिंग के मुद्दे पर सलाह देंगी। साथ ही उनका कार्य टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए काम किया था। मोनीषा घोष  अगले साल 13 जनवरी, 2020 को पदभार संभालेंगी। उनसे पहले डा. एरिक बर्गर टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App