तकनीकी कर्मियों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर नहीं

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

ऊना –राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के खाली पदों पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ ने गहरा रोष जताया है। संघ का कहना है कि तकनीकी कर्मियों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उच्च अधिकारियों की ओर से सर्विस कमेटी की बैठक के आयोजन को लेकर समय भी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। सरकार, विद्युत बोर्ड को इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन ऊना में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुनीचंद ठाकुर ने की। बैठक में भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। इसके चलते अन्य कर्मियों को अतिरिक्त काम का बोझ झेलना पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी असमायक मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। इससे आश्रित परिवारों की संख्या बढ़ रही है।  प्रदेश अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि सर्विस कमेटी की बैठक पिछले करीब छह-सात माह से नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बैठक नहीं होने के कारण कर्मचारियों की समस्याएं जैसे मानवरहित उपकेंद्रों में पदों का सृजन, टीमेट व हेल्पर पद से जूनियर शब्द हटाना, 48 श्रेणियों के ग्रेड पे में आई विसंगति को दूर करना, उत्पादन विंग व परिचालन विंग में कार्यरत कर्मचारियों, जिसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, एसएसए सहित अन्य श्रेणियों में मोबाइल भत्ता देना, इलेक्ट्रीशियन फिटर, सहायक लाइनमैन, एसएसए श्रेणियों में पदोन्नति अवधि अवधि को कम करना सहित अन्य समस्याएं हैं। अखिल भारतीय विद्युत मजदू संघ के सचिव बलबीर, भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, लक्ष्मण कप्टा, सुनील शर्मा, नेक राम ठाकुर, अजय पराशर, प्रताप राव, प्रदीप ठाकुर, मदन ठाकुर, दविंद्र संधू, सुरेंद्र पराशर, वित्त सचिव रणवीर ठाकुर, राम प्रकाश परिहार, जय किशन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App