दिव्यांगों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

By: Dec 4th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़  – चंडीगढ़ पुलिस शहर की दिव्यांग लड़कियों को सशक्तिशाली बनाने का प्रयास कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस एक ट्रेनिंग के तहत दिव्यांग लड़कियों को ‘खुद की रक्षा कैसे करना है’ यह सिखा रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस की स्वयं टीम द्वारा दिव्यांग लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। वहीं, इसी क्रम में चंडीगढ़ पुलिस की इस टीम द्वारा सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर दी ब्लाइंड में 13 दिव्यांग लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस की स्वयं टीम ने इंस्टीट्यूट फॉर दी ब्लाइंड में 13 दिव्यांग लड़कियों को तीन सप्ताह की ट्रेनिंग दी है। इस तीन सप्ताह की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में दिव्यांग लड़कियों को आत्मरक्षा के सभी गुर सिखाये गए हैं। सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर दी ब्लाइंड में 13 दिव्यांग लड़कियों ने जो भी तीन सप्ताह की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में चंडीगढ़ पुलिस की स्वयं टीम द्वारा सीखा उसका एक छोटा सा डेमो एसएसपी  नीलांबरी जगदाले के सामने पेश किया। दरअसल, सेल्फ  डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन मंगलवार को हुआ, जिसके चलते एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App