दो बाइक में टक्कर,  तीन युवक घायल

नाहन। नाहन सोलन मार्ग  पर दोसड़का के समीप दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोटें आने पर मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक नाहन से नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोसड़का में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से जाकर टकरा गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर सवार सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, उसके साथ बाइक पर बैठने की तैयारी कर रहे एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। वहीं, तेज रफ्तार बाइक चालक अनुज को भी चोटें आई हैं। सुनील व अनुज को मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।