नागरिकता कानून कितना सही? 

By: Dec 16th, 2019 12:04 am

रूप सिंह नेगी, सोलन

नागरिकता कानून सही है या गलत, देश  और जनता पर इस का अच्छा या बुरा असर पड़ेगा, यह चर्चा का विषय है। इस बिल का पूर्वोत्तर में खासा विरोध, आगजनी होना एवं देश के अन्य भागों में जनता का आक्रोश देखा जाना निःसंदेह ही चिंता का विषय भी है। सरकार को अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, भूखमरी, गरीबी, महंगाई एवं किसान से संबंधित मुद्दों पर तवज्जो देने के बजाय इस बिल को पारित करना क्यों महत्त्वपूर्ण समझा गया होगा? इस कानून का और कितना विरोध हो सकता है, यह कहना मुश्किल है।

        


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App