नागरिकता छीनता नहीं…देता है कानून

हमीरपुर में बोले प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, लोगों को जागरूक करें कार्यकर्ता

हमीरपुर-हमीरपुर में भाजपा जिला द्वारा नागरिकता बुद्धिजीवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सभी नए मंडल अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया और नए जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा को भी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भाजपा हमीरपुर जिला के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि नागरिकता कानून अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया जा रहा है न कि अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनने के लिए। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक लोग जो धर्म के आधार पर प्रताडि़त हो रहे हैं, उन्हें इस नागरिकता कानून के तहत भारत देश की नागरिकता दी जाएगी।  विपक्ष इस समय बौखलाया हुआ है और वह समझ नहीं पा रहा है कि वह किस चीज का विरोध करें और किस चीज का विरोध न करे। कार्यक्रम के दौरान हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर, भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, नादौन के पूर्व विधायक और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह सोहरु, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, सुरेश सोनी, राजकुमारी, नवीन शर्मा, अभ्यवीर लवली, अजय रिंटू, अभिषेक, मनु, विशाल पठानिया, विकास, अभिषेक जोशी, नीरज सहित हमीरपुर जिला के पांचों मंडल अध्यक्ष व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।