नागरिकता संशोधन विधेयक : सरकार का पुतला फूंका

By: Dec 12th, 2019 12:03 am

चंडीगढ़   – चंडीगढ़ कांग्रेस ने केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा नागरिकता संशोधन  विधेयक के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। सेक्टर 22 के अरोमा लाईट पॉइंट पर सेंकडों की तादाद में कांग्रेस वरिष्ठ नेताए पार्षदों व कार्यकर्ता एकत्रित होकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा यह विधेयक संविधान की मूल भावना के विरुद्ध हैए क्योंकि यह बिल समानता का उल्लंघन करता हैण् सरकार अनुच्छेद 14 को नष्ट कर रही हैण् भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश हैण् इसलिए यह बिल नहीं लाया जाना चाहिएए क्योंकि इसमें लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। बिल लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। लोगों को बांटने वाला है।इस बिल को संविधान की मूल भावना के खिलाफ है क्योंकि पड़ोसी देशों से आए 6 धर्मों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने में ढील दी जा रही है लेकिन मुस्लिमों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इससे राज्यों की सांस्कृतिकए भाषाई और पारंपरिक विरासत पर संकट आ जाएगा। संविधान का अनुच्छेद 14 किसी भी व्यक्ति को भारत के कानून के समक्ष बराबरी की नजर से देखने की बात कहता हैण् लेकिन यह विधेयक बराबरी के सिद्धांत के खिलाफ है। संविधान में किसी के साथ जातिए धर्म के आधार पर विभेद नहीं करने की बात कही गई है तब नागरिकता देते समय भेदभाव कैसे किया जा सकता हैण् छाबडा ने आगे कहा कि ऐसे में संवैधानिक दृष्टिकोण से यह सभी आधारों पर उचित नहीं है। प्रदर्शन में  दविंदर सिंह बबलाए भूपिंदर सिंह बढेरीए हरमोहिंदर सिंह लक्कीए हरफूल चन्द्र कल्याणए सादिक मोहम्मदए विनोद शर्माए शिलाफूल सिंहए रविन्द्र कौर गुजरालए गुरबख्श रावतए अजय जोशीए दीपा दुबेए यादविंदर मेहताए हरमेल केसरीए रामेश्वर गिरीए रमेश आहूजाए जीत सिंहए संजय भजनीए धर्मवीरए दविंदर मारवाहए जतिंदर यादवए अजय शर्माए हरजिंदर बावाए विक्त्रम चोपड़ाए नरिंदर सिंहए सुरजीत ढिल्लोंए प्रेमलताए जेड पी खानएविनोद कुमारए प्रेमपाल चौहानए अमन सिंहएसतीश मचलए लव कुमारए शुभ सेखोंए दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App