नेशनल्स में धमाल मचाने को तैयार हिमाचल की 12 कुडिय़ां।

By: Dec 31st, 2019 2:21 pm

यूपी में जनवरी में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 12 लड़कियां खो खो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगी। इस दिनों इन खिलाडिय़ों को कंडाघाट में राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के दौरान कोच राकेश कुमार व विनोद द्वारा खो खो के गुर सिखाए जा रहे हैं। यूपी में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के बिलासपुर, सोलन, शिमला, चंबा, सिरमौर, मंडी की 12 लड़कियों का चयन मंडी में हुई राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के दौरान हुआ है। यूपी में यह राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 3 से 7 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। कंडाघाट में लगे इस राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में अभ्यास कर रही हिमाचल की 12 लड़कियों को फाल्कन होटल, के. के. ट्रेडर्स , व बी आर सी की तरफ से प्लेइंग किट दी गई ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App