नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड की नई कार्यकारिणी जल्द होगी गठित

By: Dec 3rd, 2019 12:02 am

पंचकूला – नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड ने उत्तर भारत के राज्यों में बोर्ड के नए सदस्यों की नियुक्ति के लिए निष्क्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों  को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और अधिवेसन विगत 16 नवंबर 2019  को भुवनेश्वर के जयदेव भवन में हुई थी। इस समारोह में देश के विभिन्न भाषाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान  अवार्ड से नवाजा गया। उत्तर भारत से हिंदी भाषी  सहारा समय के प्रमुख उपेंद्र राय को इस वर्ष उक्त सम्मान दिया गया। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री, ओडिसा राज्य के मंत्री, विधायक और विभिन्न यूनिवर्सटी के जर्नलिज्म के छात्र-छात्राएं, मीडिया कर्मी शामिल हुए ।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App