पंचकूला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

By: Dec 3rd, 2019 12:02 am

पंचकूला – भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला इकाई ने सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर एक विशेष बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष तौर पर जिला सदस्यता अभियान के प्रमुख अजय शर्मा, माहमंत्री हरेंद्र मलिक, वरेंद्र राणा के साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री व मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक भाजपा ने संगठन चुनाव से पहले सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में भाजपा के संविधान के अनुसार मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सभी पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य रहता है। इसके साथ ही सक्रिय सदस्य वही व्यक्ति बन सकता है, जिस ने कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई हो। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र बचा हुआ है तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही संगठन के चुनाव होते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App