परशुराम की हवन कुंड शाला की प्राण प्रतिष्ठा

By: Dec 9th, 2019 12:20 am

आनी – छोटी काशी निरमंड स्थित भगवान परशुराम मंदिर की जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हवन कुंड यज्ञ शाला का हाल ही में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कर इसका सौंदर्यीकरण किया गया। इस यज्ञ शाला के पवित्रीकरण के लिए इसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देव परंपरा अनुसार विधिवत रूप से संपन्न हुआ। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच निरमंड के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि हवनकुंड की यज्ञ शाला की प्राण प्रतिष्ठा में क्षेत्र के आराध्य देवता ढरोपू चंभू तथा देवता माटी सिंह कोट अपने कारकूनों व देवलुओं संग विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में कारदार अंबिका माता पुष्पेंद्र शर्मा,  कारदार ढरोपू देवता हेमराज व कारदार देवता माटी सिंह केहर सिंह सहित ब्राह्मणों में हुताशन चंद शर्मा, जयचंद शर्मा, पवन शर्मा, पारेश्वर, क्वीरी टेक सिंह शर्मा के अलावा अन्य कई ब्राह्मणों द्वारा पूरे मंत्रोच्चारण व देव वाद्य यंत्रों की थाप के साथ हवन पाठ किए गए और नव कन्याओं का पूजन भी किया गया। राज पुरोहित गोकल देव शर्मा द्वारा शिखा पूजन किया गया। यज्ञशाला के शीर्ष पर कलश स्थापित किए गए। इतिहास संकलन समिति जिला रामपुर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्य पूरे सात्विक विधि से किया गयाएऔर इस देव व धार्मिक कार्य के सैकड़ों लोग साक्षी बने। वहीं, निरमंड की समाज सेविका रीना भारद्वाज ने बताया कि इस धार्मिक कार्य के दौरान स्थानीय ब्राह्मण महिलाओं भजन-कीर्तन भी किया गया, जिससे निरमंड भक्तिरस से गूंज उठा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App