पहाड़ों पर कल से बर्फबारी, मैदानों में होगी बारिश

By: Dec 31st, 2019 6:43 pm

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

चार व पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान में भी आएगी गिरावट

शिमला-प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो जनवरी से बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से इस संदर्भ में एडवाइजरी भी जारी कर दी है। हालांकि प्रदेश में पहली से आगामी चार जनवरी तक मौसम खराब रहेगा, लेकिन दो और तीन जनवरी को बर्फबारी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होगी। जबकि पांच जनवरी को एक दिन के लिए मौसम साफ रहेगा और उसके बाद छह जनवरी से मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक चार और पांच जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। ऐसे में जनवरी माह में समूचे प्रदेश में शीतलहर और बढ़ेगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर     अधिकतम न्यूनतम

शिमला    12.4       1.2

सुंदरनगर  17.7       0.7

भुंतर       17.8       1.0

कल्पा     6.8        -3.0

धर्मशाला   10.2       2.4

ऊना       14.2       2.0

सोलन     16.4       -0.6

नाहन      13.9       8.3

केलांग     2.3        -8.2

कांगड़ा    18.3       3.4

बिलासपुर 18.0       2.5

हमीरपुर    17.8       2.7

चंबा       16.4       2.5

डलहौजी  3.7        -0.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App