पहाडों पर कल बारिश व बर्फवारी

By: Dec 20th, 2019 8:15 pm

राज्य में 22 दिसम्बर से मौसम साफ

मौसम विभाग ने जताई सभावना

अधिकतम तापमान में फिर आया उछाल

अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री की बढोतरी दर्ज

न्यूनतम तापमान में भी आया उछाल

शिमला –हिमाचल प्रदेश के शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चम्बा, कुल्लू व सिरमौर के कुछ स्थानों पर शनिवार को बारिश व बर्फवारी होगी। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त स्थानोंे पर बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई है। वीकेंड पर मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। जबकि राज्य में 22 से 26 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उछाल आने की सभावना जताई जा रही है।राज्य में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री तक का उछाल आया है। नाहन के पारे में सबसे ज्यादा आठ डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई हैै। इसके अलावा सुन्दरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर के पारे में सात डिग्र्री तक का इजाफा आया है। राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बूदांवादी हुई। राज्य में डलहौजी, चम्बा और धर्मशाला के पारे में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। डलहौजी में तीन डिग्री और धर्मशाला व चम्बा में दो डिग्री तक तापमान गिरा है। शाम के समय राज्य धूध्ंा की आगोश मंे दिखा।अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम पारे में भी इजाफा आया है। मौजूदा समय में केलागं का पारा ही माईनस डिग्री में है। इसके अलावा कल्पा का पारा शून्य डिग्री में चल रहा है। तापमान में उछाल आने के बाद राज्य में सुबह व शाम के समय  ठण्ड़ का प्रकोप कुछ कम हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को पहाडों पर बारिश व बर्फवारी होगी। राज्य में 22 से 26 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी आएगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में 30 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    15.2       6.3

सुंदरनगर  18.0       5.0

भुंतर       17.7       4.9

कल्पा     7.6        0.7

धर्मशाला   8.8        2.1

ऊना       15.8       8.0

सोलन     19.0       2.5

नाहन      16.7       6.1

केलांग     1.3        -6.0

कांगड़ा    16.2       7.4

बिलासपुर 20.0       9.0

हमीरपुर    19.4       8.8

चंबा       13.4       6.0

डलहौजी  6.8        4.3


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App