पुलिस का बेहतरीन कदम 

By: Dec 9th, 2019 12:04 am

-डा. अरुणदीप, कांगड़ा

हैदराबाद में महिला डाक्टर के बलात्कार और निर्मम हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। शायद यही सही अंजाम था, उन दरिंदों का। क्योंकि निर्भया कांड की बात करें अथवा गुडि़या प्रकरण की, आरोपी इतना समय बीतने पर भी जिंदा हैं। अदालत से तारीख पर तारीख मिलती जा रही है। सुना है कि शायद इसी महीने निर्भया के कातिलों की फांसी की तारीख का ऐलान अदालत कर दे, पर जल्लाद ही नहीं मिल रहा। उन्नाव का ही मामला देखें तो दरिंदों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि किसी बेगुनाह को सरेआम जिंदा जला दिया गया। तो क्यों न ऐसे सभी दरिंदों को सरेआम गोली मार दी जाए।

                


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App