पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट टीम तय

मंडी – पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ  हिमाचल प्रदेश द्वारा बैडमिंटन हॉल,  पड्डल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मंडी में हुआ। पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट की टीम का चयन तमिलनाडु में 21 से 24 दिसंबर तक  आयोजित होने वाली सीनियर और मास्टर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ  हिमाचल प्रदेश के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि प्रदेश की टीम का चयन पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं मुख्य निदेशक मोहम्मद जुमा खान की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल प्रक्रिया  में प्रदेश के छह जिलों के 38 खिलाडि़यों ने भाग लिया।  चयनित सीनियर खिलाडि़यों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में  पिंक राज, 55 किलोग्राम भार वर्ग में किरण कुमार, 70 किलोग्राम भार वर्ग में  प्रथम गुप्ता, 75 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ठाकुर, 90 किलोग्राम दैवज्ञा अवस्थी और मास्टर प्रतियोगिता के लिए 65 किलोग्राम भार वर्ग में  मोहम्मद जावेद तथा 70  किलोग्राम भार वर्ग में ललित सिंह ठाकुर का चयन किया गया। टीम मैनेजर के रूप में मोहम्मद जुमा खान तथा टीम कोच के रूप में जोगिंद्र सिंह आजाद हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं मुख्य निदेशक मोहम्मद जुमा खान, अध्यक्ष हुसैन दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद, उपाध्यक्ष ब्रिज लाल चौहान, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद , संयुक्त सचिव परषोत्तम सिंह कार्यकारिणी सदस्य देविंद्र कुमार ने प्रदेश की चयनित टीम को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है ।